1. इस डायरेक्ट सेलर आवेदन (“आवेदन”) का प्रत्येक फ़ील्ड अनिवार्य है, जो daily Growth India Marketing Private Limited. (यहाँ से आगे "कंपनी" के रूप में संदर्भित) के स्वतंत्र डायरेक्ट सेलर (इन्हें ‘स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर’ भी कहा जायेगा) पंजीकृत होना चाहते हैं। इसके लिए कोई साइन-अप फ़ीस नहीं है और स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में साइन-अप करना पूरी तरह निःशुल्क है।
2. यह आवेदन भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 10 के अर्थों में अधोहस्ताक्षरी के वैध ऑफर प्रदान करता है, जिसे निर्दिष्ट किए गए अनुवर्ती नियमों और शर्तों के तहत कंपनी के साथ एक स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्ट्रैक्ट तैयार करने के लिए कंपनी को संबोधित किया गया है।
3. इस आवेदन को भर कर आवेदक कंपनी की नीतियों के साथ पठित अनुवर्ती नियमों और शर्तों के साथ ही उपभोक्ता मामले मंत्रालय (“एमसीए”) द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर 2016 को सरकारी राजपत्र में प्रकाशित डायरेक्ट सेलिंग दिशानिर्देशों (“दिशानिर्देश”) सहित किसी भी भावी संशोधन, परिवर्तन या भारत सरकार द्वारा लागू किए जाने वाले नए कानून का पालन करने का वचन देता है। मैं कंपनी के साथ स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर कर उसे अपने आवेदन के साथ सबमिट करूंगा/करूंगी।
4. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर समझता है कि वह कंपनी daily Growth india Marketing Private Limited का एक कर्मचारी नहीं है, और यहाँ स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर और कंपनी के मध्य कर्मचारी-नियोक्ता का कोई संबंध लागू नहीं होता। कंपनी के स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर को किसी भी व्यक्ति से दबाव, बल या अनुनय के बिना अपनी इच्छा और सहमति से कारोबार शुरू करने वाले स्वतंत्र कारोबारी व्यक्ति के रूप में माना जाएगा।
5. स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर समझता है कि कंपनी एक डायरेक्ट-सेलिंग नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी है जो रेडीमेड कपड़ों, फैशन परिधानों एवं एक्सेसरीज़ के क्षेत्र में कारोबार करती है। कंपनी में सदस्यता के लिए, शामिल होने के लिए या रिन्यूअल के लिए कोई फीस नहीं है। स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर केवल उत्पाद के लिए भुगतान करते हैं, और अपनी खरीद के निमित्त टैक्स-पेड इनवॉइस प्राप्त करते हैं।
6. कंपनी के स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर की उम्र 18 वर्ष से अधिक है और उसने अपने ब्यौरों के समर्थन में सही जानकारी एवं वैध दस्तावेज़ प्रदान किए हैं, और यह कि स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी पहचान दस्तावेज़ों की प्रामाणिकता की पूरी ज़िम्मेदारी उठाने के लिए सहमत है।
7. स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर एतद्द्वारा कंपनी को प्रस्तुत किए गए अपने पैन, आधार एवं बैंक दस्तावेज़ों की ई-केवाईसी करने के लिए उसे प्राधिकृत करता है। मैं कंपनी को बिना किसी शर्त एवं मेरे डीएनडी में रजिस्ट्रेशन के पश्चात भी, संचार/सूचनायें भेजने के लिए प्राधिकृत करता हूँ/करती हूँ।
8. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर यह प्रमाणित करता है कि नए स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूटरशिप आवेदन (ई-फ़ॉर्म) में भरे गए विवरण सही तरीके से भरे गए हैं और उन्हें पूरी तरह से सत्यापित किया गया है। इसके अलावा, वह इन विवरणों में किसी भी तरह की त्रुटि या चूक के लिए पूरी ज़िम्मेदारी लेता है। इन विवरणों की सत्यता की ज़िम्मेदारी मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर के साथ, भावी डिस्ट्रीब्यूटर की भी होगी।
9. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर दोनों पक्षों के सर्वोत्तम हित में पूरी गंभीरता एवं ईमानदारी के साथ निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से अपने व्यवसाय को संचालित करेगा। वह केवल कानूनी एवं नैतिक माध्यमों से ही अपने व्यक्तिगत व्यवसाय का विस्तार करेगा।
10. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर ऐसी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होगा जिससे कंपनी को क्षति/नुकसान/हानि पहुँचे, न ही वह अन्य स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटरों पर उत्पादों की खुदरा कीमतें कम करने सहित किसी भी अन्य माध्यम से उन पर दबाव बनाएगा।
11. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर अपने आपको कंपनी का निदेशक / अधिकारी या फ्रैंचाइजी मालिक होने का दावा नहीं करेगा। कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर न तो यह दावा करेगा कि उसके पास कंपनी की एजेंसी है, और न ही यह दावा करेगा कि वह किसी अन्य व्यक्ति को कंपनी का एजेंट बना सकता है।
12. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी नए/भावी डिस्ट्रीब्यूटर पर कंपनी से माल खरीदने के लिए दबाव नहीं डालेगा, और वह सर्वथा उचित एवं पारदर्शी तरीके से कंपनी की व्यवसाय योजना के बारे में भावी डिस्ट्रीब्यूटरों को अवगत कराएगा। वह प्रत्येक भावी डिस्ट्रीब्यूटर को कंपनी की 30 दिन की रिटर्न और रिफ़ंड नीति के बारे में भी शिक्षित करेगा।
13. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी अन्य प्रतिद्वंद्वी या प्रतिस्पर्धी कंपनी के समक्ष कंपनी की गोपनीय योजनाओं का खुलासा नहीं करेगा, और न ही वह कंपनी के कारोबार या प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी गैर-कानूनी व्यावसायिक लेनदेन या गतिविधि में शामिल होगा। स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर खुदरा माल को सफलतापूर्वक बेचने के लिए उसकी कीमतों/ गुणवत्ता/ रैंकिंग/ उपयुक्तता या स्टॉक स्थितियों के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर नहीं बताएगा या उनमें हेर-फेर नहीं करेगा। कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर अपने ऑनलाइन कंट्रोल पैनल और उसमें निहित डेटा की पूर्ण गोपनियता सुनिश्चित करेगा; और वह किसी भी वजह से किसी भी तीसरे पक्ष, कंपनी या किसी अन्य असंबंधित व्यक्ति या पक्ष के साथ निजी लॉगिन / पासवर्ड साझा नहीं करेगा।
14. यह कि कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी मीडिया (इसमें प्रेस, टेलीविज़न, रेडियो, इंटरनेट, आदि शामिल हैं किंतु इन तक सीमित नहीं) के माध्यम से विज्ञापन करने के लिए कंपनी के नाम या इसके किसी भी ब्रांड के नाम का उपयोग नहीं करेगा, जिनसे यह गलत छवि बनती हो कि कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की नियमित नौकरी या आवास व्यवस्था, आदि प्रदान की जाती है। इसके अलावा, कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी माध्यम या तरीके से कंपनी के साथ पूर्व लिखित अनुबंध के बिना कंपनी या इसके किसी भी सहयोगी ब्रांड या शाखा के लोगो, नाम, पता, आदि का उपयोग नहीं करेगा।
15. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर रिटेल स्टोर के लाभ प्राप्त करने के लिए बिजनेस सप्लिमेंट को ट्रांसफ़र नहीं करेगा, और न ही किसी भी रिटेल स्टोर में खुदरा मूल्य से कम कीमत पर वस्तुओं को बेचेगा। इसके अलावा, स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी ऑनलाइन/ऑफ़लाइन प्लेटफ़ॉर्म जैसे कि रिटेल शॉप या ऑनलाइन स्टोर पर न तो कंपनी के उत्पाद सूचीबद्ध करेगा और न ही इनके माध्यम से बेचेगा। कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी या कंपनी के जैसे ही खुदरा वस्तुओं की री-लेबलिंग/री-पैकेजिंग करने के लिए प्रतिबंधित होगा, और वह किसी भी तरीके से कंपनी या इसके सप्लायरों के कॉपीराइट का उल्लंघन नहीं करेगा।
16. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के जैसा कारोबार करने वाली किसी भी अन्य कंपनी की वस्तुओं को बढ़ावा नहीं देगा, और न ही ऐसी अन्य कंपनियों के उत्पाद खरीदने के लिए ग्राहकों को प्रेरित करेगा, इसके अलावा, वह उन्हें अन्य डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों से संपर्क करने के लिए स्पॉन्सर नहीं करेगा। कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी या इसके प्रशासकों, कर्मचारियों या डिस्ट्रीब्यूटरों की प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा, और न ही वह किसी भी दस्तावेज़ पर (जाली) हस्ताक्षर करेगा जिससे कि कंपनी के प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप हो।
17. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर समझता है कि कंपनी द्वारा सभी डिस्ट्रीब्यूटरों के साथ एक जैसा और समान व्यवहार किया जाएगा, भले ही उनके कारोबार का दायरा, रैंक, आदि कुछ भी क्यों न हो। डिस्ट्रीब्यूटर जिनका कारोबार अन्य की अपेक्षा अधिक है, कंपनी या इसके कर्मचारियों, आदि से किसी भी प्रकार की विशेष सुविधा या व्यवहार किए जाने की मांग नहीं रख सकते।
18. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर अनधिकृत रूप से यूनियन नहीं बनाएगा, और न ही कंपनी या अन्य डिस्ट्रीब्यूटरों की मानहानि करेगा, न ही अपने डिस्ट्रीब्यूटरों को प्रभावित करेगा, न ही किसी भी तरीके से सिस्टम की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप करेगा। कोई भी स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की बाज़ार प्रतिष्ठा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा जिससे कि कंपनी को किसी भी तरह की व्यापार हानि हो।
19. स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर वचन देता है कि वह गलत ढंग से अलग-अलग या जाली आईडी, पता या उम्र का साक्ष्य प्रदान कर और/या अपनी पहचान छिपाकर या अलग नामों का इस्तेमाल कर, एक से ज्यादा एफ़सीआईडी से कंपनी के साथ व्यवसाय नहीं करेगा, और वह एक साथ दो नेटवर्क संचालित नहीं करेगा।
20. यह कि स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर अनुबंध के प्रावधानों के अनुसार अपनी डिस्ट्रीब्यूटरशिप समाप्त होने पर, कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप समाप्त किए जाने के अगले महीने में अपना बोनस प्राप्त करने का हकदार होगा। वह उसके बाद जनरेट हुए किसी भी लेवल का प्रीमियम, बोनस, रॉयल्टी या कमीशन पाने का हकदार नहीं होगा, लेकिन उसे डिस्ट्रीब्यूटरशिप की समाप्ति से पहले अर्जित लाभ यथानुपात दर पर दिए जाएंगे। किसी भी भावी बोनस/ मुनाफ़ा/ रॉयल्टी/ कमीशन को निरस्त माना जाएगा। आगे, कंपनी के किसी विशेष स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर की समाप्ति से अन्य मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटरों के कमीशन लेवल, मुनाफ़ा, रॉयल्टी, आदि नकारात्मक रूप से प्रभावित होते हैं, तो कंपनी की व्यवसाय योजना, नियमों और विनियमों के अनुसार कथित स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर(रों) से ऐसे किसी भी पूर्व में भुगतान की गई अतिरिक्त राशि की वसूली की जाएगी।
21. अगर यह साबित होता है कि कोई स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर यहाँ उल्लिखित नियमों और शर्तों का अनुपालन करने मंय विफल रहता है, या अगर किसी भी न्यायालय में कंपनी के उक्त डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ़ कोई ऐसा मुकदमा चल रहा है जो उसे अपना व्यवसाय जारी रखने से रोक सकता हो या जो कंपनी की प्रतिष्ठा या साख को नुकसान पहुंचा सकता हो, तो कंपनी को उस स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप रद्द/समाप्त करने का अधिकार होगा। इस संबंध में अंतिम निर्णय पूरी तरह से कंपनी के प्रशासन/प्रबंधन पर निर्भर होगा। अगर स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर यहाँ अथवा स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्ट्रैक्ट में उल्लिखित नियमों और शर्तों के अनुपालन में विफल रहता है, तो कंपनी अपने पूर्ण विवेकाधिकार में स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर की डिस्ट्रीब्यूटरशिप को अक्षम कर सकती है, और ऐसी परिस्थितियों में वैसे डिस्ट्रीब्यूटर को कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर लाभ, कमीशन, रॉयल्टी, आदि प्रदान नहीं किया जाएगा।
22. किसी भी कारण से कंपनी के लिए या कंपनी की ओर से किसी भी तीसरे पक्ष के साथ कोई भी नकद लेनदेन नहीं करेगा। स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर ग्राहक को बेचे गये उत्पाद के साथ उपयुक्त इनवॉइस जारी करेगा। कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर स्वयं की धनराशि से ही खरीद करेगा, न कि किसी व्यक्ति, बैंक या वित्तीय संस्था से किसी भी प्रकार ऋण लेकर। आगे, वह किसी भी अन्य नए/ मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर को किसी व्यक्ति/ बैंक/ वित्तीय संस्था से ऋण लेने के लिए न तो दबाव डालेगा और न ही फुसलाएगा, या आश्वासन देगा कि वह उन्हें कम ब्याज दरों पर ऋण दिला सकता है। स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर यह सुनिश्चित करेगा कि भावी डिस्ट्रीब्यूटरों ने कंपनी से कोई भी खरीद करने से पहले अपने माता-पिता/ अभिभावक/ परिवार की अनुमति ली है।
23. कंपनी की लिखित सहमति के बिना, कारोबार और उससे संबंधित लाभ किसी भी तीसरे व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किये जा सकते हैं। स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर्स के लाइसेंस ("एफसीआईडी"), स्वयं इंडिपेंडेंट डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा नामांकित व्यक्ति को ही किया जा सकता है और ये हस्तान्तरण समय-समय पर संशोधित कंपनी की 'स्वतंत्र व्यापार मालिक के लाइसेंस हस्तान्तान्तरण नीति' के नियम और शर्तों के अधीन होगा
24. स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर किसी भी भावी डिस्ट्रीब्यूटर को कंपनी के बारे में गलत तथ्य बताकर गुमराह नहीं करेगा। वह तेजी और आसानी से धन कमाने से संबंधित कोई भी झूठा वादा नहीं करेगा, न ही नए भावी डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए किसी हानिकारक माध्यम को अपनाएगा। आगे, कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर पूरी तरह से समझता है कि उसकी आय कंपनी से प्राप्त छूट/कमीशन के रूप अर्जित आय है और यह उसकी आय का नियमित स्रोत नहीं है, न ही उसे कंपनी, इसके प्रबंधन, कर्मचारी, किसी भी मौजूदा डिस्ट्रीब्यूटर, आदि द्वारा ऐसी किसी भी चीज के लिए कोई वादा या आश्वासन दिया गया है, और न ही इनकी ओर से ऐसी किसी खरीद के लिए प्रेरित किया गया है जिससे उन्हें (यानी स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर को) किसी भी प्रकार नियमित आय प्राप्त हो।
25. कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर पूरी तरह से समझता है कि उसके लिए कूलिंग ऑफ़ पीरियड (उपशमन अवधि) उपलब्ध है जिसके दौरान वह (यानी स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर) कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त कर सकता है। स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी से क्रय की जाने वाले वाली प्रत्येक खरीद के लिए 30 दिनों की रिटर्न और रिफ़ंड नीति के बारे में पूरी तरह से समझता है और वह उसका पालन करने का वचन देता है। किसी भी उत्पाद की वापसी खरीद की तारीख से 30 दिनों के भीतर ही स्वीकृत की जाएगी, बशर्ते कि वे सभी टैग और लेबलों के साथ उपयुक्त ढंग से विक्रय करने योग्य स्थिति में हो (अप्रयुक्त, अक्षतिग्रस्त, अपनी मूल पैकिंग में सीलबंद हों)। सभी वापसी, रिप्लेसमेंट और रिफ़ंड को रिटर्न और रिफ़ंड नीति के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।
26. स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी की रिटर्न-टू-ओरिजिन (आरटीओ) नीति के बारे में पूरी तरह से अवगत है। वह स्वयं द्वारा ऑर्डर किए गए उत्पादों की सुपुर्दगी स्वीकार करने का वचन देता है। स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कस्टमर केयर नंबर, ईमेल आईडी से अवगत है और उसके पास कंपनी के शिकायत निवारण तंत्र के बारे में सभी विवरण मौजूद हैं।
27 कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर उपयुक्त सरकारी प्राधिकारियों को उन सभी करों/शुल्कों, आदि का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी होगा जो कंपनी का एक स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर बनने के संबंध में देय या आकस्मिक है।
28. स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर प्रशिक्षण, विज्ञापन, सामाजिक सहभागिता या ऐसे अन्य कार्यक्रमों के लिए नए भावी डिस्ट्रीब्यूटरों पर खर्च की गई किसी भी राशि को पाने का हकदार नहीं है। कंपनी का स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर प्रशिक्षण, नेटवर्क में पदोन्नति के नाम से या किसी पक्षपात या अन्य किसी भी कारण से अनाधिकारिक रूप से किसी भी व्यक्ति से कोई भी शुल्क वसूल या भुगतान नहीं करेगा। इन शर्तों का उल्लंघन किए जाने पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।
29. ये नियम और शर्तें कंपनी के सभी स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटरों पर लागू होंगी, और कंपनी के पास व्यक्तिगत रूप से कोई भी सीधी सूचना दिए बिना इन्हें संशोधित करने का अधिकार होगा, जिसकी सूचना कंपनी अधिकृत माध्यम से प्रकाशित करेगी।
30. स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटरों ने इन नियमों और शर्तों को पढ़ व समझ लिया है, और सुनिश्चित करते हैं कि वे प्रत्येक भावी डिस्ट्रीब्यूटर को उनकी व्यवहारिक भाषा में स्पष्टता के साथ विस्तारपूर्वक, पारदर्शी और यथोचित तरीके से बताएँगे।
उपरोक्त नियमों औए शर्तोंको पढ़ और समझ लिया है, और मैं एतदद्वारा बिना शर्त और अपरिवर्तनीय रूप से निम्नलिखित की पुष्टि करता/करती हूँ:
1. मैं अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान कर रहा/रही हूँ और स्वयं को कंपनी के साथ स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में नामांकित करना चाहता/चाहती हूँ, और स्पॉन्सर ने इसके लिए अपनी एफ़सीआईडी का उपयोग करने की सहमति दे दी है।
2. मैं पुष्टि करता/करती हूँ कि मैं कंपनी के साथ उन कारोबारी अवसरों के बारे में अवगत हूँ जहां मैं स्वयं के उपयोग या पुनर्बिक्री के लिए अपनी सुविधा के अनुसार एक से अधिक किश्तों में उत्पादों की खरीद कर सकता/सकती हूँ।
3. मैं इस बात से भी अवगत हूँ कि कंपनी मुझे कोई नौकरी प्रदान नहीं करती है, और यह भी समझता/समझती हूँ कि कंपनी अपने स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटरों के माध्यम से अपने उत्पादों के प्रचार और बिक्री के लिए डायरेक्ट सेलिंग कार्यनीति का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का कारोबार करती है। मैं यह भी समझता/समझती हूँ कि कंपनी कभी भी कोई निवेश अवसर प्रदान नहीं करती, न ही गारंटीशुदा आय या रिटर्न की पेशकश करती है।
4. मैं समझता/समझती हूँ कि जॉइनिंग, प्रशिक्षण या रिन्यूअल के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, और मैंने कंपनी के एक स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में जॉइनिंग, प्रशिक्षण या रिन्यूअल के लिए कंपनी सहित किसी को भी कोई धनराशि का भुगतान नहीं किया है। मैं अवगत हूँ कि मुझे उत्पादों की बिक्री पर बिजनेस इन्सेंटिव का भुगतान किया जाएगा और नए सदस्यों को नामांकित करके नहीं।
5. कंपनी के साथ कारोबार करने का निर्णय पूरी तरह मुझ पर निर्भर है, और कंपनी में स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में जॉइन करने के लिए मुझे किसी भी उत्पाद की खरीद करने के लिए मजबूर, गुमराह या बाध्य नहीं किया गया है। मैं समझता/समझती हूँ कि कंपनी में एक स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में मेरा पंजीकरण (बिना किसी एजेंट या बिचौलिये के) प्रत्यक्ष आधार पर होगा, और मैं अवगत हूँ कि मैं न तो कंपनी का कर्मचारी हूँ, न ही एक एजेंट हूँ।
6. मुझे एक निःशुल्क ओरिएंटेशन कार्यक्रम द्वारा कंपनी के डायरेक्ट सेलिंग संचालन के सभी पहलुओं जैसे कि निःशुल्क जॉइनिंग, इसकी इन्सेंटिव प्रणाली, 30 दिनों के भीतर रिटर्न और रिफ़ंड की नीतियों, रिटर्न-टू-ओरिजिन की नीति, अपेक्षित बिजनेस इन्सेंटिव और समय-समय पर यथासंशोधित या परिवर्तित उपभोक्ता मामले मंत्रालय के दिशानिर्देशों के साथ पठित कंपनी की नीतियों के तहत नियंत्रित होने वाले संबंधित अधिकारों एवं दायित्वों के बारे में उचित एवं सही जानकारी प्रदान की है;
7. मैं आगे समझता/समझती हूँ कि यह आवेदन और कंपनी द्वारा इस आवेदन की स्वीकृति पर कोई भी जारी की जाने वाली कंपनी डिस्ट्रीब्यूटरशिप उपरोक्त नियमों और शर्तों, मेरे स्वतंत्र डिस्ट्रीब्यूटर कॉन्ट्रैक्ट तथा समय-समय पर यथासंशोधित घटक दस्तावेज़ों सहित कंपनी की अन्य लागू नीतियों के विषयाधीन होगी।
8. मेरे विवरण में भविष्य में, कोई भी बदलाव होने पर कंपनी के साथ अपना विवरण अपडेट करने का वचन देता/देती हूँ।मैं समझता/समझती हूँ और सहमत हूँ कि इसके संबंध में प्रदान की गई मेरी जानकारी का उपयोग भारत में लागू कानूनों के अनुसार किया जाएगा।
9. मैंने व्यवसाय दिशानिर्देशों और कंपनी की आचार संहिता को पढ़ और समझ लिया है और मैं उनका पालन करूंगा/करूंगी। मैं इस आवेदन पर स्वेच्छापूर्वक हस्ताक्षर कर रहा/रही हूँ, और इसमें दी गई जानकारी सत्य और सही है।
10. मैं अवगत हूँ कि कंपनी के साथ डिस्ट्रीब्यूटरशिप, सम्पूर्ण दस्तावेज़ों की प्राप्ति और सफल सत्यापन के अधीन होगी। कंपनी के पास किसी भी कारण से आवेदन को अस्वीकार करने, और अपूर्ण, असत्य, गलत या भ्रामक जानकारी के प्रावधान सहित, किंतु इन तक ही सीमित नहीं, किसी भी कारण से किसी भी डिस्ट्रीब्यूटरशिप को निलंबित या रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है।
11. मैं एतदद्वारा कंपनी को आधार और पैन सहित मेरे दस्तावेज़ों के प्रमाणीकरण के लिए ई-केवाईसी करने की सहमति देता/देती हूँ।
ध्यातव्य: इन नियमों और शर्तों के अंग्रेजी संस्करण का अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है। अनुवादित संस्करण केवल सौजन्यतावश और कार्यालय अनुवाद है और अनुवादित संस्करण से कोई अधिकार प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इन नियमों और शर्तों की सामग्री या व्याख्या के बारे में कोई विवाद उत्पन्न होने पर या इन नियमों और शर्तों के अंग्रेजी संस्करण और किसी भी अन्य भाषायी संस्करण के बीच असंगतता या विसंगति होने पर, कानून द्वारा अनुमत सीमा तक निर्णायक होगा।
Last updated 30 November 2023.